🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Breaking: A cache of illegal firecrackers worth Rs 3 lakh recovered in Azamgarh, shopkeeper arrested
अपराध

आजमगढ़ में 3 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 26 | 📍 Azamgarh

नगर पालिका स्थित दुकान पर पुलिस की छापेमारी, 3.5 क्विंटल विस्फोटक और ज्वलनशील सामग्री मिली

आजमगढ़। त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नगर पालिका क्षेत्र स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर करीब 3.5 क्विंटल अवैध पटाखे और विस्फोटक व ज्वलनशील सामग्री बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 6 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने नगर पालिका स्थित दुकान पर दोपहर करीब 1:30 बजे छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से आठ बड़े गत्तों और दो प्लास्टिक की बोरियों में रखे करीब 3.5 क्विंटल पटाखे एवं अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। मौके से दुकानदार आदर्श गर्ग (35), निवासी कुर्मीटोला, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी(1)(ए)(बी) तथा बीएनएस की धारा 287 और 288 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें