दुर्घटना
आजमगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, 440 वोल्ट तार की चपेट में आने से भैंस की मौत
|
📅 30 Aug 2026, 11:05 AM
|
👁️ 13
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़/हरैया। विकास खंड हरैया अंतर्गत ग्राम आराजी देवारा खरखिया पकड़िहावा में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया।
पंचनामा के अनुसार राकेश यादव पुत्र स्व. राम शब्द यादव निवासी ग्राम रौशनगंज की एक भैंस आराजी देवारा करखिया में विद्युत पोल से लटके 440 वोल्ट के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। घटना 29 अगस्त की देर शाम की बताई जा रही है।
पशु चिकित्साधिकारी हरैया डॉ. सूर्य प्रकाश द्वारा आज सुबह मृत भैंस का शव परीक्षण किया गया और उसके बाद मृत पशु को नियमानुसार दफना दिया गया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। पंचनामे पर ग्राम पंचायत रौशनगंज के प्रशासक जालन्धर यादव सहित 5 लोगों ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। मृतक भैंस की कीमत लगभग 70 से 80 हजार रुपये बताई जा रही है, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र थाना रौनापार पर दिया है, पुलिस जांच में जुटी है।