अपराध
|
📅 02 Sep 2026, 05:33 PM
|
👁️ 10
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जिले के कोतवाली महराजगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुडीलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुडीलपुर निवासी पिन्टू कुमार (39) पुत्र शिवनाथ राम के खिलाफ 31 अगस्त 2026 को एक युवती ने कोतवाली महराजगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में आरोपी ने युवती को धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 211/2026 के तहत धारा 69, 352 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव द्वारा की जा रही थी।
वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली महराजगंज पुलिस ने बुधवार को मुडीलपुर तिराहे के पास सुबह करीब 10:50 बजे पिन्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव तथा आरक्षी राजीव यादव शामिल रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला 02 Sep 2026, 09:14 PM
- राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान की संभाल चुके हैं कमान, करीब चार दशक की सैन्य सेवा का अनुभव 02 Sep 2026, 06:14 PM
- तलवार-डमी कट्टा लेकर रील बनाना पड़ा भारी! ‘ऑपरेशन वज्रपात’ में 2 युवकों पर पुलिस की कार्रवाई 02 Sep 2026, 03:38 PM
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खौफनाक टक्कर का खुलासा! गुस्से में बस को मार दी टक्कर, 02 Sep 2026, 03:37 PM
- एक शख्स, दो नाम और दो जन्मतिथि! फर्जी दस्तावेजों से बनवाए दो पासपोर्ट, पुलिस ने दबोचा 02 Sep 2026, 03:34 PM
- आज़मगढ़ में भव्य कारगिल शहीद मेला: पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक और सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि, 35 शहीद परिवार सम्मानित 31 Aug 2026, 02:34 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,616 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,213 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 964 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 872 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 724 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 689 views