🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
Photo: An orgy of thieves 500 meters away from Raunapar police station, questions on police patrolling due...
अपराध

रौनापार थाने से 500 मीटर दूर चोरों का तांडव, लगातार दूसरी चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल

Share:
| | 👁️ 44 | 📍 सगड़ी

रौनापार में थाने से करीब 500 मीटर दूर बंद मकान में लाखों की चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वहीं एक महीने पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

आजमगढ़/रौनापार। रौनापार थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लाटघाट रोड पर थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर लगातार दूसरी बड़ी चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला सुदनीपुर, लाटघाट रोड का है। यहां चंडीगढ़ में निजी कंपनी में काम करने वाले मोहित यादव पुत्र नन्नू यादव के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि मोहित करीब 20 दिन पहले गांव से वापस चंडीगढ़ गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीन कमरों तथा बक्सों के ताले तोड़कर कथित तौर पर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम की मदद से भी सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले इसी लाटघाट रोड पर नागेंद्र सिंह के घर में दिन के करीब 10 बजे चोरी हुई थी। उस घटना में भी लाखों रुपये की चोरी का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहली घटना का जल्द खुलासा होता तो शायद अपराधियों में कानून का भय पैदा होता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें