🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Image: Apna Dal S busy preparing for 2027 elections, election strategy made in Maltari; Mukesh Rai organize...
राजनीति

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन

Share:
| | 👁️ 18 | 📍 Azamgarh

2027 की तैयारी में जुटी अपना दल (एस), मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; अनुप्रिया पटेल को CM चेहरा बनाने की मांग

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी में अपना दल (एस) की सगड़ी इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर जोर दिया। साथ ही संकल्प लिया कि यदि पार्टी सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी मैदान में उतारती है तो उसे जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी जाएगी। बैठक का आयोजन अपना दल (एस) के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश राय के नेतृत्व में किया गया। उनके प्रयास से आयोजित इस बैठक में पार्टी के जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिहर पटेल ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा। संगठन की मजबूती ही चुनाव में सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष राम दरश पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ना चाहिए। सगड़ी विधानसभा में पार्टी की मजबूत दावेदारी और चुनावी सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामजीत पटेल, राकेश सिंह, राम सिंह, संजय राय प्रधान, हरकेश चौरसिया, घनश्याम राय, मुहम्मद अब्दुल्ला, सलाउद्दीन अंसारी, महेंद्र पाल सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश राय ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें