🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
|
📅 15 Jul 2026, 02:06 PM
|
👁️ 208
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़। मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे सगड़ी सर्किल का कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) देशराज सिंह पहली बार महाराजगंज कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक जयप्रकाश समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीओ देशराज सिंह ने लंबित विवेचनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करना है।
सीओ देशराज सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में थानों पर सबसे अधिक भूमि विवाद से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग के संयुक्त समन्वय से कराया जाएगा, ताकि विवाद बढ़ने से पहले ही उनका समाधान हो सके और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
वर्ष 1997-98 बैच के पुलिस अधिकारी देशराज सिंह इससे पहले प्रदेश के छह जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आजमगढ़ स्थानांतरण से पूर्व वह शामली जनपद में तैनात थे। अब सगड़ी सर्किल की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा।
🔥 ताज़ा खबरें
- नीला ड्रम कांड के बाद मेरठ के सांप कांड में भी फांसी, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड 16 Oct 2026, 08:26 PM
- नगर सेवक अजय साहनी ने रामलीला के 41 कलाकारों को घड़ी पहनाकर किया सम्मानित 16 Oct 2026, 06:06 PM
- नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला 14 Oct 2026, 06:31 PM
- यूपी में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने सरकार और निर्वाचन आयोग को दिया निर्देश 14 Oct 2026, 05:58 PM
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,792 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,393 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,176 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,010 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 871 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 861 views


