🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 21 Jul 2026, 08:22 AM
|
👁️ 334
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने पवई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के ₹50 हजार के इनामी आरोपी को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई 2026 की रात ग्राम हेवती में पैतृक संपत्ति और पारिवारिक विवाद को लेकर संतोष यादव (33), निवासी ताराखुर्द, थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकरनगर ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया था।
सोमवार को थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर हेवती-ओरिल मार्ग स्थित रसूलाबाद मोड़ पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण वाहन फिसलकर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पैतृक जमीन के बंटवारे और आर्थिक विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जीवित कारतूस, तीन खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP45W7734) तथा ₹600 नकद बरामद किए हैं।
आरोपी के विरुद्ध पवई थाने में हत्या, बीएनएस एवं आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी बनाकर ग्राहकों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद 05 Sep 2026, 06:51 PM
- विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप 04 Sep 2026, 04:18 PM
- रौनापार थाने से 500 मीटर दूर चोरों का तांडव, लगातार दूसरी चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल 04 Sep 2026, 01:50 PM
- आजमगढ़: सगड़ी में चकरोट पर गिरा नीम का पेड़ बना मुसीबत, रास्ते पर गोबर फेंकने से ग्रामीणों में आक्रोश, DM से लगाई गुहार 04 Sep 2026, 01:46 PM
- Azamgarh News: शराब के नशे में बच्चों को ले जा रहा था चालक, बस सीज लाइसेंस निरस्त 04 Sep 2026, 03:58 AM
- मायावती के वारिस पर फिर कैंची! आकाश आनंद को फिर पद से हटाया! ‘बीजेपी दबाव’ और ‘B-Team’ की चर्चा ने बढ़ाया सियासी पारा 03 Sep 2026, 05:09 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,621 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,219 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 971 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 874 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 730 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 697 views