स्वास्थ्य
सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका; लालगंज अस्पताल में अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर के निर्देश
👤 jitendra yadav
|
📅 15 Jul 2026, 08:10 PM
|
👁️ 32 Views
|
📍 उत्तर प्रदेश , Azamgarh
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने सीएचसी देवगांव और 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज का औचक निरीक्षण किया। देवगांव में दो चिकित्सक व एक कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित मिले, जबकि लालगंज अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए।
आजमगढ़: जनपद के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एन.आर. वर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवगांव तथा 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी देवगांव में दो चिकित्सक और एक कनिष्ठ सहायक बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने तीनों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
सीएचसी देवगांव में उपस्थिति पंजिका की जांच के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. फणीस, डॉ. राजेश कुमार तथा कनिष्ठ सहायक विवेकानंद तिवारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अस्पताल में साफ-सफाई और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई।
इसके बाद सीएमओ ने 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की अधिक संख्या के कारण पंजीकरण काउंटर पर भीड़ देखी गई। इसे देखते हुए उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए तत्काल एक अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान लालगंज अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
डॉ. एन.आर. वर्मा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति अनिवार्य है और लापरवाही या अनधिकृत अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित और औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा तथा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share: