|
📅 16 Oct 2026, 06:06 PM
|
👁️ 23
|
📍 सगड़ी
अजमतगढ़ (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित नया चौक में श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस अवसर पर नगर सेवक अजय साहनी ने रामलीला में अपनी भूमिका निभाने वाले कलाकारों और आयोजन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर सेवक अजय साहनी ने रामलीला समिति के 41 कलाकारों को घड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को 2,000-2,000 रुपये की माला पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कलाकारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर नगर सेवक अजय साहनी ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में कलाकार अपनी प्रतिभा के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, उनके त्याग, कर्तव्य और मर्यादा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। रामलीला हमारी प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। कलाकार अपनी मेहनत और लगन से इन परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कलाकारों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को सत्य, धर्म, कर्तव्य और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा भी देती है। भगवान श्रीराम के जीवन से मिलने वाली शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है।
वहीं, श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सोमनाथ राजभर ने कलाकारों के सम्मान के लिए नगर सेवक अजय साहनी के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के उपाध्यक्ष अर्जुन शिल्पकार ने भी उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में गोविंद, लक्ष्मी नारायण साहू, विक्की, निखिल, लल्लन, मिलन सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
🔥 ताज़ा खबरें
- नीला ड्रम कांड के बाद मेरठ के सांप कांड में भी फांसी, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड 16 Oct 2026, 08:26 PM
- नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला 14 Oct 2026, 06:31 PM
- यूपी में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने सरकार और निर्वाचन आयोग को दिया निर्देश 14 Oct 2026, 05:58 PM
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,792 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,393 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,176 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,010 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 871 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 861 views


