अपराध
आजमगढ़ में भी पकड़ा गया 'चढ़ावा चोर', मंदिर की दानपेटी से चुराए थे रुपये
|
📅 20 Jul 2026, 04:47 PM
|
👁️ 218
|
📍
Azamgarh
आजमगढ़: शंकर मंदिर का 'चढ़ावा चोर' पुलिस के हत्थे चढ़ा, नकदी बरामद
आजमगढ़ की कोतवाली पुलिस ने शंकर जी मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की ₹1,220 की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार सोमवार को उकरौड़ा गांव निवासी विपिन कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि गांव स्थित शंकर जी मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर एक व्यक्ति उसमें रखी धनराशि चोरी कर रहा था। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जीयनपुर थाना क्षेत्र के टेकनगढ़ा निवासी 27 वर्षीय आशीष पाण्डेय के रूप में बताई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की ₹1,220 नकदी बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।