🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
|
📅 13 Jul 2026, 07:38 AM
|
👁️ 92
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने दो नवागत पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र का निर्धारण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बूढ़नपुर के क्षेत्राधिकारी श्री कौस्तुभ त्रिपाठी के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने तथा दो नए पुलिस उपाधीक्षकों के जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
आदेश के तहत पुलिस उपाधीक्षक श्री विजय कुमार सिंह गौर को बूढ़नपुर क्षेत्र का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय बूढ़नपुर रहेगा। उनके अधीन अतरौलिया, कप्तानगंज, अहरौला तथा तहबरपुर थाने रहेंगे।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक श्री देशराज सिंह को सगड़ी क्षेत्र का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। उनका मुख्यालय सगड़ी होगा। उनके पर्यवेक्षण में जीयनपुर, रौनापार, महराजगंज तथा बिलरियागंज थाने रहेंगे।
इसके अलावा श्री देशराज सिंह को बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन का प्रभार भी सौंपा गया है। साथ ही किन्नर समाज के सम्मान एवं सुरक्षा से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।
पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, 440 वोल्ट तार की चपेट में आने से भैंस की मौत 30 Aug 2026, 11:05 AM
- कभी ईंटें उठाकर भरते थे फीस, आज 26 सालों से पूरा पूर्वांचल मना रहा इस अमर शहीद राम समूझ यादव का शौर्य पर्व 29 Aug 2026, 08:27 AM
- एक भाई का फर्ज जो 27 सालों से नहीं बदला: शहीद रमेश यादव की बहनों से राखी बंधवा रहे इफ़्तेख़ार आजमी 28 Aug 2026, 07:31 PM
- सगड़ी तहसील में जमीन का बड़ा खेला! फर्जी कागज, कई बैनामे और अब उठ रहे बड़े सवाल 28 Aug 2026, 01:34 PM
- बेलहिया ढाला पर बाढ़ में जिंदगी दांव पर: नाबालिगों के हाथ में नाव की पतवार, प्रशासन मौन 28 Aug 2026, 01:07 PM
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-पिकअप की टक्कर में कई लोगों के हताहत होने की आशंका 28 Aug 2026, 10:43 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,607 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,200 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 954 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 861 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 715 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 675 views