📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
अपराध
|
📅 08 Jul 2026, 08:45 AM
|
👁️ 117
|
📍 निज़ामाबाद
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा कस्बे में संपत्ति विवाद के बीच एक महिला के घर पर लगे सरकारी स्मार्ट बिजली मीटर को उखाड़कर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरिहा निवासी नाहिद तवस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने 8 जनवरी 2026 को एक मकान खरीदा था, जिसका विवाद वर्तमान में सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में 8 जुलाई को न्यायालय द्वारा कमीशन की कार्रवाई प्रस्तावित थी। आरोप है कि 7 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे अब्दुल रहमान, अहमद रजा खान, फारूख हामिद तथा कुछ अज्ञात लोग उनके मकान पर पहुंचे और वहां लगा सरकारी स्मार्ट बिजली मीटर उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद मीटर को नाली में फेंक दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही बिजली कनेक्शन से संबंधित रसीद और बिल की प्रतियां भी साक्ष्य के रूप में सौंपी गई हैं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना को सिविल न्यायालय में प्रस्तावित कमीशन की कार्रवाई और उसकी रिपोर्ट को प्रभावित करने की मंशा से अंजाम दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
🔥 ताज़ा खबरें
- बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत 22 Aug 2026, 08:14 PM
- चोरी करते पकड़े जाने के डर से महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 22 Aug 2026, 04:27 PM
- चेन स्नेचिंग और पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार 22 Aug 2026, 10:06 AM
- डिजिटल अरेस्ट कर 26.70 लाख रुपये की ठगी, लखनऊ से साइबर अपराधी गिरफ्तार 20 Aug 2026, 07:37 PM
- इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर घूमने वाले युवकों की काउंसलिंग, दो का चालान 20 Aug 2026, 07:33 PM
- बधाई देने के बहाने गांव पहुंचे किन्नरों से विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट 18 Aug 2026, 07:28 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,590 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,183 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 939 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 847 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 701 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 663 views