अपराध
|
📅 08 Jul 2026, 06:14 PM
|
👁️ 227
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक हिन्दू देवता के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रजादुर निवासी मठाधीश रितिसागर भारती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रौनापार थाना क्षेत्र के ओढ़रा सलेमपुर निवासी जितेन्द्र पासवान ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हिन्दू देवता के प्रति आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। तहरीर के आधार पर थाना रौनापार में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को निरोधात्मक प्रावधानों के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, देवी-देवता अथवा धार्मिक आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की गई है।
🔥 ताज़ा खबरें
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,736 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,354 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,137 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 985 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 846 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 811 views


