अपराध
|
📅 08 Jul 2026, 06:11 PM
|
👁️ 177
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम सड़वाहा निवासी आद्या चौहान का एनपी बोर रायफल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसके पास शस्त्र बने रहना जनहित, लोकशांति और सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नहीं पाया गया।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 40 शस्त्र लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्तकिए जा चुके हैं। वहीं उनके कार्यकाल में अब तक कुल 49 शस्त्र लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट, धमकी, लोक संपत्ति क्षति, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिन व्यक्तियों के पास शस्त्र होने से आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका होगी, उनके विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
🔥 ताज़ा खबरें
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,736 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,354 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,137 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 986 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 846 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 811 views


