अपराध
|
📅 04 Jul 2026, 05:51 PM
|
👁️ 163
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत सरायमीर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल लहराते हुए रील पोस्ट कर दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें अर्पित यादव (21) पुत्र सोचन यादव, निवासी फरीद्दुनपुर, थाना सरायमीर, फरिहा रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर डमी पिस्टल लहराते हुए रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट "SingerArpitYadav50" पर पोस्ट करता दिखाई दिया। वीडियो में आपत्तिजनक गीत के माध्यम से गैंगस्टर जैसी छवि प्रस्तुत करने और लोगों में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया था।
जांच में पुलिस ने पाया कि इस प्रकार की पोस्ट से आमजन में भ्रम और दहशत फैलने की आशंका थी तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। इसके बाद सरायमीर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 135 और 126 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियार या डमी हथियार के साथ रील और वीडियो बनाकर गैंग संस्कृति या आपराधिक छवि को बढ़ावा न दें। ऐसे मामलों में 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
🔥 ताज़ा खबरें
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,736 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,354 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,137 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 986 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 846 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 811 views


