🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
Image: Azamgarh: Student commits suicide by hanging after failing in NEET-2026, chaos in the family
शिक्षा

आजमगढ़: NEET-2026 में असफल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Share:
| 📅 17 Jul 2026, 11:19 PM | 👁️ 55 | 📍 Azamgarh

आजमगढ़ में NEET-2026 परीक्षा में असफल होने से आहत 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिविल लाइन के कोईरी पोखरा मोहल्ले में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में असफल होने के बाद 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, संजय यादव की पुत्री सृष्टि यादव मेडिकल की तैयारी कर रही थी। गुरुवार को घोषित NEET-2026 के परिणाम में सफलता न मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। शुक्रवार दोपहर परिजन घर के अन्य कामों में व्यस्त थे, तभी सृष्टि अपने कमरे में चली गई और फंदे से लटक गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें