शिक्षा
|
📅 13 Sep 2026, 09:39 PM
|
👁️ 7
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। सगड़ी क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और डिजिटल शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सगड़ी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं बसपा प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव नेताजी ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शंकर यादव ने कहा कि शिक्षा समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लाइब्रेरी और कंप्यूटर संस्थान से क्षेत्र के युवाओं को घर के आसपास ही अध्ययन और तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा। उन्होंने संस्थान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
संस्थान के निदेशक इंजीनियर अभाष त्यागी ने बताया कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में ADCA, DCA, CCC, टैली प्राइम, MS Office, Photoshop, CorelDRAW, इंटरनेट और टाइपिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विमल, पृथ्वीराज, बृजेश भारती, अर्जुन कुमार, सनी, अजय कुमार, शंभू प्रजापति, विजय, आकाश कुमार समेत क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- 69.812 किलो गांजा बरामदगी मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 12 Sep 2026, 04:08 PM
- पंजाब से 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी, STF ने किया गिरफ्तार 12 Sep 2026, 04:06 PM
- 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, जामवन्त यादव गैंग का खुलासा 12 Sep 2026, 04:05 PM
- पहले कराते थे शादी, फिर दुल्हन को लेकर हो जाते थे फरार; आजमगढ़ में 7 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार 11 Sep 2026, 03:37 PM
- आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल 10 Sep 2026, 08:02 PM
- लालगंज अस्पताल से लापता 5 वर्षीय बच्ची 3 घंटे में बरामद, सीसीटीवी से पुलिस को मिली सफलता 10 Sep 2026, 07:50 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,639 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,241 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,009 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 899 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 753 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 725 views


