|
📅 03 Aug 2026, 08:31 PM
|
👁️ 579
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा वघावर निवासी CRPF जवान वीरेंद्र सिंह राठौर पुत्र स्व. वंश गोपाल सिंह 30 वर्ष की सेवा के बाद रिटायर होकर सोमवार को घर लौटे।
क्षेत्रवासियों को सूचना मिलते ही परिजनों, युवाओं और ग्रामीणों ने बिलरियागंज में डीजे और गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने फूलमाला पहनाकर भारत माता की जय के नारे लगाए।
इसके पश्चात जुलूस भीमबर, चांदपट्टी होते हुए रौनापार कारगिल शहीद तिराहे पहुंचा। यहां CRPF जवान वीरेंद्र सिंह राठौर और भूतपूर्व सैनिक उधम सिंह राठौर ने कारगिल शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाद में काफिला वीरेंद्र सिंह के पैतृक आवास वघावर पहुंचा, जहां पूरे गांव ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर उधम सिंह राठौर, विनोद सिंह, बबलू सिंह, अप्पू सिंह, विजई राय, सुनील सिंह, हवलदार सिंह, बजरंगी सिंह, बृजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, सिकंदर सिंह, अभिषेक सिंह, नागेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- भैरो बाबा मंदिर की सूचना नहीं देने पर ईओ पर 25 हजार का अर्थदंड 21 Sep 2026, 11:34 AM
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,685 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,297 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,059 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 939 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 793 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 775 views


