द पब्लिक एक्सप्रेस
लीडरबोर्ड
See: Cyber ​​fraudster arrested in the name of providing job in Maldives, fake work permit recovered
Crime

मालदीव में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी वर्क परमिट बरामद

Super Admin
06 Jul 2026, 05:01 PM 99 व्यूज
आजमगढ़। साइबर सेल और सिधारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश यादव (29), निवासी हैदराबाद (छतवारा), थाना सिधारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मालदीव के दो फर्जी वर्क परमिट, एक सैमसंग मोबाइल, आधार कार्ड, ₹200 नकद तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक बरामद कर सीज कर दी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इंटरनेट से मालदीव का मूल वर्क परमिट डाउनलोड कर उसमें एडिटिंग कर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और व्हाट्सएप या प्रिंट कॉपी के जरिए लोगों को भेजकर विदेश भेजने के नाम पर रुपये वसूलता था। जांच में पता चला कि उसने अपनी भाभी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बैंक खाता भी खुलवाया था। पश्चिम बंगाल के एक पीड़ित से ₹35 हजार में सौदा कर ₹21 हजार की ऑनलाइन ठगी करने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों, अन्य पीड़ितों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66C के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

द पब्लिक एक्सप्रेस न्यूज़लेटर

ताजा खबरों और बड़ी ख़बरों के बुलेटिन सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करें।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram