|
📅 18 Aug 2026, 07:28 PM
|
👁️ 111
|
📍 बुढ़नपुर
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।
ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के बहाने गांव में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जबरदस्ती उनके आभूषण भी छीन लिया गांव की महिला सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय का आरोप है कि उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की।
वहीं, किन्नर समुदाय की गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोग बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई।
थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विपक्षियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाने के बाहर फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष मामला उस समय और गरमा गया जब ग्रामीण शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
🔥 ताज़ा खबरें
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
- फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 24 Sep 2026, 06:24 PM
- आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर: पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत 23 Sep 2026, 08:54 AM
- ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या 22 Sep 2026, 10:26 PM
- जनसेवा केंद्र संचालक पर ग्रामीणों के खातों से धोखाधड़ी का आरोप, ₹15,630 समेत दस्तावेज और ATM कार्ड बरामद 21 Sep 2026, 11:23 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,716 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,340 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,109 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 976 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 827 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 796 views


