🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
देखें: सनर खरलय ढल पर महसगरम पल क मग क लकर सकड गरमण क जरदर वरध वट बहषकर क चतवन
विकास

सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी

Share:
| | 👁️ 40 | 📍 Azamgarh
रिपोर्ट ध्यानचंद यादव 
आजमगढ़। विधानसभा क्षेत्र सगड़ी 345 के अंतर्गत सोनौरा खरैलिया ढाला पर सोमवार को माहौल तब गर्मा गया जब सरयू नदी की छोटी शाखा सौनोवरा पर पक्का पुल न होने से नाराज सैकड़ों बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक स्वर में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुल नहीं बना तो आने वाले चुनाव में वोट नहीं देंगे। इस आंदोलन का नेतृत्व युवा समाजसेवी धनंजय यादव और जितेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि यह समस्या आज की नहीं है, बल्कि दशकों पुरानी है। हर साल बरसात के मौसम में बाढ़ का पानी गांवों में घुस जाता है और सोनौरा खरैलिया ढाला का संपर्क पूरी तरह से टूट जाता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है, किसानों की हजारों बीघा फसल डूब जाती है और सबसे बड़ी समस्या मरीजों को होती है, जिन्हें खाट पर लादकर नदी पार करानी पड़ती है।
Image
ग्रामीणों की इस जायज मांग को अब भुवरअखाड़ा जीयनपुर बाढ़ पीड़ित सामाजिक संगठन ने भी अपना पूरा समर्थन दे दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इस क्षेत्र की इस बड़ी समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विधायक, सांसद और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से धनंजय यादव, जितेंद्र यादव, राजू मिश्रा, अमीत चंद्र, दीपक पटेल, दयाराम, सुनील, प्रमोद, शैलेंद्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, उमेश, रवि सहित सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें