🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
— विज्ञापन —
Photo: Inspector suspended on charges of demanding bribe in passport verification, departmental inquiry ord...
अपराध

पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप पर दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Share:
| | 👁️ 50 | 📍 Azamgarh

पासपोर्ट सत्यापन में कथित रिश्वत मांगने और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निजामाबाद थाने के दरोगा मयंक कृष्ण उपाध्याय निलंबित, विभागीय जांच के आदेश।

आजमगढ़। पासपोर्ट सत्यापन से जुड़ी जांच में रिपोर्ट लगाने के एवज में कथित तौर पर अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के गंभीर आरोपों पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने थाना निजामाबाद में तैनात उप निरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक के खिलाफ पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित जांच के दौरान रिपोर्ट लगाने के बदले अप्रत्यक्ष रूप से उत्कोच मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सामने आए। इसके साथ ही उन पर आमजन के बीच पुलिस की छवि धूमिल करने, पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता के गंभीर आरोप भी लगे हैं।
मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए 16 अगस्त 2026 को एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें