शिक्षा
|
📅 03 Aug 2026, 07:28 PM
|
👁️ 302
|
📍 उत्तर प्रदेश
लखनऊ। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के विधि विभाग के एलएलएम अंतिम वर्ष के छात्र पवन कुमार एक बार फिर न्याय की गुहार लेकर लखनऊ पहुंचे। पवन कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने लखनऊ आकर मीडिया से बातचीत की थी और अपनी समस्याओं को सार्वजनिक किया था। उनका दावा है कि समाचार प्रसारित होने के बावजूद अब तक उन्हें डिग्री जारी नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि सोमवार को वे दोबारा लखनऊ पहुंचे और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से मुलाकात का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति तथा विधि विभाग की प्रोफेसर डॉ. कामिनी विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप लगाए।पवन कुमार ने आरोप लगाया कि विभाग की शिक्षिका द्वारा उनके साथ जातिगत उत्पीड़न, मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार किया गया।
उनका यह भी दावा है कि उन्हें आंतरिक परीक्षा में जानबूझकर केवल 6 अंक दिए गए, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।पवन कुमार के अनुसार, एलएलएम अंतिम वर्ष प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के बावजूद विश्वविद्यालय ने उनका परिणाम "RD Disciplinary Enquiry" दर्शाते हुए उनकी डिग्री जारी नहीं की है।
उनका कहना है कि इसके कारण वे उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के अवसरों से वंचित हो रहे हैं।मीडिया से बातचीत में पवन कुमार ने दावा किया कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला और न ही मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई।
उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए, ताकि वे अपने पास उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर सकें।पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र के साथ अंकपत्र, परीक्षा परिणाम, पूर्व में की गई शिकायतों तथा अन्य संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए हैं।
स्पष्टीकरण: यह प्रेस विज्ञप्ति पवन कुमार द्वारा लगाए गए आरोपों, राज्यपाल को भेजे गए प्रार्थना पत्र तथा मीडिया में दिए गए बयानों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, उसके कुलपति तथा प्रोफेसर डॉ. कामिनी विश्वकर्मा का पक्ष प्राप्त होना शेष है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
🔥 ताज़ा खबरें
- भैरो बाबा मंदिर की सूचना नहीं देने पर ईओ पर 25 हजार का अर्थदंड 21 Sep 2026, 11:34 AM
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,685 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,297 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,059 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 939 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 793 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 775 views


