अपराध
|
📅 24 Sep 2026, 06:24 PM
|
👁️ 71
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़। जीयनपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चुनहवा चौराहे के पास से हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल 2025 को जीयनपुर नगर पंचायत निवासी गौतम प्रसाद चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मो. हैदर, अशहद और मो. आजम ने फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराई। शिकायत के आधार पर जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ ने 13 सितंबर 2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया। इसके बाद 23 सितंबर को जीयनपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी मामले में वांछित मो. हैदर पुत्र निजामुद्दीन, निवासी रौजा सैफन पट्टी, थाना जीयनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को मालटारी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर चुनहवा चौराहे के पास से आरोपी को हिरासत में लिया गया।
आरोपी के खिलाफ जीयनपुर थाने में वर्ष 2016 से विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर: पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत 23 Sep 2026, 08:54 AM
- ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या 22 Sep 2026, 10:26 PM
- जनसेवा केंद्र संचालक पर ग्रामीणों के खातों से धोखाधड़ी का आरोप, ₹15,630 समेत दस्तावेज और ATM कार्ड बरामद 21 Sep 2026, 11:23 PM
- सगड़ी की PDA पंचायत में शिवपाल की हुंकार, बोले- सिर्फ सत्ता नहीं, व्यवस्था बदलनी है 21 Sep 2026, 09:23 PM
- भैरो बाबा मंदिर की सूचना नहीं देने पर ईओ पर 25 हजार का अर्थदंड 21 Sep 2026, 11:34 AM
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,700 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,316 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,083 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 956 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 809 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 778 views


