Others
रानी की सराय पुलिस की कार्रवाई, अवैध खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर सीज
Super Admin
06 Jul 2026, 03:17 PM
10 व्यूज
आजमगढ़। अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रानी की सराय थाना पुलिस ने सोमवार को ग्राम मझगांव में कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर सीज कर दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है।
सूचना पर उपनिरीक्षक अमिताबचन्द पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर अवैध खनन में संलिप्त पाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में अवैध खनन पर रोक लगाने के अभियान के तहत की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
द पब्लिक एक्सप्रेस न्यूज़लेटर
ताजा खबरों और बड़ी ख़बरों के बुलेटिन सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करें।
इस खबर को शेयर करें: