🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

अजमतगढ़ ब्लॉक में उन्मुखीकरण कार्यशाला, परिषदीय विद्यालयों को 19 पैरामीटर के तहत किया गया सुसज्जित

Share:
| | 👁️ 103

अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर पर विद्यालयों को सुसज्जित करने की जानकारी दी गई।

सगड़ी (आजमगढ़)। अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधान शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र, एसआरजी रामबदन यादव, नगर पंचायत अजमतगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी तथा खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार की कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में 19 पैरामीटर के आधार पर कार्य कराकर उन्हें सुसज्जित किया गया है, जिससे परिषदीय विद्यालय भी अब कॉन्वेंट स्कूलों की तरह दिखाई देने लगे हैं। कई विद्यालयों में वाटर कूलर व आरओ सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा और एसआरजी रामबदन यादव ने बताया कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शारदा कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिकेश मिश्र ने किया। इस दौरान कई शिक्षक, प्रधान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें