🏠 होम 🏆 लीडरबोर्ड 📝 रिपोर्टर लॉगिन ℹ️ हमारे बारे में 📧 संपर्क करें
द प

द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़ : एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन — सेक्रेटरी और पंचायत सहायक 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बनकटा चौक पर बना रखा था निजी कार्यालय
Politics 25 Mar 2026, 17:32 👁️ 2 व्यूज

आजमगढ़ : एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन — सेक्रेटरी और पंचायत सहायक 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बनकटा चौक पर बना रखा था निजी कार्यालय

A

Admin

रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़ के हरैया ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम ने सेक्रेटरी शशिकांत सोनकर और पंचायत सहायक चंद्रेश यादव को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूर्व प्रधान का 2021 से लंबित 1.30 लाख का भुगतान जारी क
आजमगढ़, 25 मार्च 2026। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) आजमगढ़ इकाई ने आज दोपहर करीब 12:50 बजे हरैया ब्लॉक के बनकटा बाजार गोसाईं स्थित एक किराए के मकान में ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत सोनकर और पंचायत सहायक (संविदा कर्मी) चंद्रेश यादव को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों लोक सेवकों को साक्षीगण की उपस्थिति में गिरफ्तार किया गया और रिश्वत की नोट बरामद की गई। शिकायतकर्ता — पूर्व प्रधान अमित कुमार यादव यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अमित कुमार यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी ग्राम पूराबालनारायण, पोस्ट रामगढ़, ब्लॉक हरैया, थाना रौनापार, तहसील सगड़ी, जनपद आजमगढ़ की शिकायत पर की गई। अमित कुमार यादव तहसील सगड़ी के पूर्व प्रधान हैं। क्या है पूरा मामला? पूर्व प्रधान के कार्यकाल के दौरान कराए गए खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, पक्की नाली आदि निर्माण कार्यों के खर्च से संबंधित बिलों को पास कराने के एवज में ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत सोनकर और ग्राम पंचायत चकलालचन्द की संविदा पंचायत सहायक (रोजगार सेवक) चंद्रेश यादव लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। तंग आकर पूर्व प्रधान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। [caption id="attachment_3669" align="aligncenter" width="600"]Azamgarh Anti Corruption Secretary Panchayat Sahayak Bribe Giraftaar Haraiya 2026 Azamgarh Anti Corruption Secretary Panchayat Sahayak Bribe Giraftaar Haraiya 2026[/caption] किराए के कमरे में चल रहा था सरकारी दफ्तर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और राजीव यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव के बनकटा बाजार गोसाईं, ब्लॉक हरैया, थाना रौनापार स्थित किराए के मकान में छापा मारा। यहां ग्राम विकास अधिकारी ने अपना अनाधिकृत कार्यालय बना रखा था। मौके पर दोनों आरोपी 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। कौन हैं दोनों आरोपी? शशिकांत सोनकर पुत्र स्व. सोबिन्द लाल सोनकर — निवासी मो. कोलपाट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़। ब्लॉक हरैया, तहसील सगड़ी में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात। वर्तमान में बछऊरखुर्द, दान शनिचरा सहित कई ग्राम सभाओं का कार्यभार संभाल रहे थे। ये अपने पिता स्व. सोबिन्द लाल सोनकर की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे में इस पद पर नियुक्त हुए थे। चंद्रेश यादव पुत्र स्व. कालिका यादव — निवासी ग्राम व पोस्ट चकलालचन्द, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़। ग्राम पंचायत चकलालचन्द, ब्लॉक हरैया में संविदा पंचायत सहायक (रोजगार सेवक) के पद पर तैनात। 14 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई यह कार्रवाई थाना एंटी करप्शन आजमगढ़ मंडल की 14 सदस्यीय टीम ने की — निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान (ट्रैप टीम प्रभारी), निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, निरीक्षक हरिवंश कुमार शुक्ला (गोरखपुर इकाई), मु०आ० नंदलाल शर्मा, आरक्षी अंकित कुमार गुप्ता, आरक्षी आनंद कुमार यादव, आरक्षी मुकेश कुमार पटेल, आरक्षी मन्नू सिंह यादव, आरक्षी अनिरुद्ध यादव, आरक्षी निर्मल कुमार यादव, आरक्षी चंदन कुमार तिवारी, आरक्षी संतोष पाल, आरक्षी चालक संतोष कुमार यादव और आरक्षी चालक अमरेश यादव (वाराणसी इकाई) — सभी भ्रष्टाचार निवारण संगठन आजमगढ़ मंडल। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

संबंधित खबरें