🏠 होम 🏆 लीडरबोर्ड 📝 रिपोर्टर लॉगिन ℹ️ हमारे बारे में 📧 संपर्क करें
द प

द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: आधी रात को थर्रा उठा मेहनाजपुर, गोलियों की तड़तड़ाहट, पकड़े गए 4 गोतस्कर!
Politics 02 Apr 2026, 10:43 👁️ 1 व्यूज

आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: आधी रात को थर्रा उठा मेहनाजपुर, गोलियों की तड़तड़ाहट, पकड़े गए 4 गोतस्कर!

A

Admin

रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़ के मेहनाजपुर में आधी रात को पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई सीधी भिड़ंत! पुलिस पर फायरिंग करने वाले 3 बदमाशों के पैरों को पुलिस की गोलियों ने चूमा।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर देखने को मिला है। मेहनाजपुर इलाके में आधी रात को हुई एक खौफनाक मुठभेड़ में पुलिस ने मौत का तांडव रचने वाले गोतस्करों के मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन शातिर बदमाश गोली लगने से लहूलुहान हो गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश में दबोच लिया गया। आधी रात, सन्नाटा और फिर शुरू हुई 'जंग' पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी मुठभेड़ मानिकपुर के सिवान में रात करीब 02:20 बजे हुई। मेहनाजपुर थानाध्यक्ष मनीष पाल अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि झिंझपुर सरैया में गोकशी करने वाले वही दरिंदे आज फिर किसी बेगुनाह पशु का वध करने सिधौना मार्ग से आ रहे हैं। पुलिस ने जैसे ही घेराबंदी की, बदमाशों ने खुद को फंसता देख आपा खो दिया और पुलिस टीम पर सीधे फायर झोंक दिया। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन जब बदमाशों ने दोबारा गोली चलाने की कोशिश की, तो पुलिस की 'कंट्रोल्ड फायरिंग' ने उनका गुरूर चकनाचूर कर दिया। चीख पड़े बदमाश: 3 के पैर में लगी गोली, हिस्ट्रीशीटर भी गिरफ्तार इस मुठभेड़ में तीन बदमाशों के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी और वे वहीं गिर पड़े। पकड़े गए बदमाशों में एकलाख उर्फ पतरका सबसे खतरनाक निकला, जो देवगांव थाने का हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर है। इसके अलावा मोहित और अमन गोड़ भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि मोबिन उर्फ गागा को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में खुला खौफनाक राज गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इन बदमाशों ने कबूल किया कि ये निर्जन स्थानों पर पशुओं को ले जाकर उनका वध करते थे और सबूत मिटाने के लिए उनके अवशेषों को नदी-नालों में फेंक देते या जमीन में गाड़ देते थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए ये शातिर हर बार अपना ठिकाना बदल लेते थे। बरामदगी: मौत का सामान बरामद पुलिस ने मौके से जो बरामद किया है, वो इनकी खतरनाक साजिश की गवाही दे रहा है: 02 अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस (जिससे पुलिस पर फायरिंग की गई) 02 धारदार चापड़ और एक छूरी (वध के लिए इस्तेमाल होने वाले हथियार) रस्सी और खोखा कारतूस फिलहाल, घायल बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

इस खबर को शेयर करें:

संबंधित खबरें