🏠 होम 🏆 लीडरबोर्ड 📝 रिपोर्टर लॉगिन ℹ️ हमारे बारे में 📧 संपर्क करें
द प

द पब्लिक एक्सप्रेस

आज़मगढ़: शोले जैसा सीन, वीरू नहीं खम्भे पर चढ़ी 'बसंती', प्रेमी से शादी की जिद पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के फूले हाथ-पांव
Politics 10 Mar 2026, 19:27 👁️ 2 व्यूज

आज़मगढ़: शोले जैसा सीन, वीरू नहीं खम्भे पर चढ़ी 'बसंती', प्रेमी से शादी की जिद पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के फूले हाथ-पांव

A

Admin

रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस

आज़मगढ़ के दीदारगंज में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ गई। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी को पुलिस ने काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद नीचे उतारा।

दीदारगंज (आज़मगढ़): उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी प्यार में पागल होकर हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर जा चढ़ी। फिल्मी अंदाज में खम्भे पर चढ़ी यह किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस मंजर को देखकर ग्रामीणों की सांसें अटक गईं और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

शादी की जिद और मौत का खेल

​पूरा मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव की रहने वाली एक किशोरी गांव के सीवान में स्थित हाईवोल्टेज विद्युत खम्भे पर अचानक चढ़ने लगी। देखते ही देखते वह काफी ऊपर पहुँच गई। बताया जा रहा है कि किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उससे शादी करना चाहती है। घर वाले तैयार नहीं हुए तो वह जान जोखिम में डालकर खम्भे पर चढ़ गई।

पुलिस के आश्वासन पर नीचे उतरी किशोरी

​हाईवोल्टेज लाइन होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। सूचना मिलते ही शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। घंटों तक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग किशोरी को नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। अंत में जब पुलिस ने उसे आश्वासन दिया कि उसके प्रेमी से विवाह के संबंध में उचित कार्यवाही की जाएगी और उसकी बात सुनी जाएगी, तब जाकर वह नीचे उतरी।

जौनपुर पुलिस को सौंपी गई प्रेमिका

​किशोरी सुरक्षित नीचे उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। चूँकि लड़की जौनपुर जनपद की निवासी है, इसलिए शाहगंज पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस फिलहाल किशोरी से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इलाके में यह घटना दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

इस खबर को शेयर करें:

संबंधित खबरें