🏠 होम 🏆 लीडरबोर्ड 📝 रिपोर्टर लॉगिन ℹ️ हमारे बारे में 📧 संपर्क करें
द प

द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़: माफिया कुन्टू सिंह के गैंग सदस्य की 6.20 करोड़ की जमीन कुर्क, अब तक 22 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त
Politics 19 Apr 2026, 15:49 👁️ 1 व्यूज

आजमगढ़: माफिया कुन्टू सिंह के गैंग सदस्य की 6.20 करोड़ की जमीन कुर्क, अब तक 22 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त

A

Admin

रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़ में माफिया कुन्टू सिंह के गैंग सदस्य संजय यादव की 6.20 करोड़ रुपये की बेनामी जमीन गैंगस्टर एक्ट में कुर्क। गैंग की कुल कुर्क संपत्ति 22 करोड़ पार।
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के गैंग (IR-36) के सदस्य संजय यादव की लगभग 6 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। संजय यादव पुत्र गनेश यादव, निवासी जिगरसण्डी थाना जहानागंज, आजमगढ़ ने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने भाई ओमकार यादव और भाभी रीता देवी के नाम से जिगरसण्डी व अनेई गांव में कुल 4 गाटों में 0.636 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी, जिस पर मकान भी बनवाया गया था। यह जमीन वर्ष 2014, 2015 और 2025 में बेनामी तरीके से खरीदी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट ने 16 अप्रैल 2026 को कुर्की का आदेश जारी किया था। 19 अप्रैल को तहसीलदार विवेकानन्द दूबे, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, थानाध्यक्ष जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा और हल्का लेखपाल प्रतिभा यादव की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ संपत्ति कुर्क की। इस कार्रवाई के बाद कुन्टू सिंह गैंग की कुल कुर्क संपत्ति 22 करोड़ 5 लाख 31 हजार 615 रुपये हो गई है। गैंग लीडर कुन्टू सिंह थाना जीयनपुर का हिस्ट्रीशीटर (HS-138A) है और उस पर हत्या, डकैती, फिरौती सहित कुल 78 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग सदस्य संजय यादव पर भी 34 मुकदमे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

संबंधित खबरें