🏠 होम 🏆 लीडरबोर्ड 📝 रिपोर्टर लॉगिन ℹ️ हमारे बारे में 📧 संपर्क करें
द प

द पब्लिक एक्सप्रेस

Azamgarh News: अतरौलिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 5 लाख के दहेज के लिए हत्या का आरोप, मचा कोहराम
Politics 01 Feb 2026, 17:25 👁️ 1 व्यूज

Azamgarh News: अतरौलिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 5 लाख के दहेज के लिए हत्या का आरोप, मचा कोहराम

A

Admin

रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़ (ब्यूरो)। जनपद के अतरौलिया (Atraulia) थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में शनिवार की देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ 25 वर्षीय विवाहिता अंकिता सिंह (Ankita Singh) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। 5 लाख रुपये दहेज की मांग का आरोप जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहना गांव निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अंकिता की शादी वर्ष 2023 में अतरौलिया के लोहरा गांव निवासी आनंद प्रकाश के साथ की थी। संतोष सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष अंकिता को प्रताड़ित करने लगा था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर किया जाता था। चेहरा पड़ा था काला, गहराया शक परिजनों के मुताबिक, शनिवार की सुबह अंकिता ने फोन पर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। लेकिन उसी शाम ससुर दानबहादुर ने फोन कर उसकी अचानक मौत की खबर दी। जब मायके पक्ष के लोग लोहरा गांव पहुंचे, तो अंकिता का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि अंकिता का चेहरा काला पड़ चुका था, जिसे देखकर उनका शक यकीन में बदल गया कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शुरू की जांच परिजनों की सूचना पर डायल 112 और अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

संबंधित खबरें