|
📅 09 Sep 2026, 06:34 PM
|
👁️ 63
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार भले ही बाढ़ से निपटने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत आजमगढ़ की सगड़ी तहसील में कुछ और ही बयां कर रही है। सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर पर बहने वाली मोक्षदायिनी सरयू नदी का जलस्तर इन दिनों धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से सगड़ी के आखिरी गांव सोनोरा ग्राम सभा में हालात बद से बदतर हो गए हैं।
यहां बांध से महज 100 मीटर की दूरी पर सरयू की एक छोटी शाखा ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी है। इस शाखा को पार करने के लिए कोई पुल, पीपा पुल या सरकारी व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि आम जनमानस से लेकर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को अपनी दैनिक दिनचर्या पूरी करने के लिए पूरी तरह से नाव पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
10 से 15 साल के बच्चे बन गए नाविक
सबसे दर्दनाक और चिंताजनक तस्वीर स्कूली बच्चों की है। सोनोरा से सटे गांवों के नन्हे-मुन्ने बच्चे जिनकी उम्र महज 10 से 15 साल है, वह रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे स्कूल जा रहे हैं।
मौके पर देखा गया कि चिलचिलाती धूप में दर्जनों बच्चे नदी किनारे नाव का इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक नाविक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद जो दृश्य दिखा वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। 10-15 साल के नाबालिग बच्चे खुद ही नाव खेते हुए एक किनारे से दूसरे किनारे जा रहे थे। न उनके पास लाइफ जैकेट थी, न ही कोई सुरक्षा इंतजाम। जरा सी चूक हुई तो बड़ा हादसा तय है।
प्रशासन का गैर-जिम्मेदाराना रवैया
इस गंभीर मामले में जब क्षेत्रीय लेखपाल रितेश यादव से बात की गई तो उन्होंने बेहद गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "हम 24 घंटे वहां नहीं देख सकते हैं, अगर कोई बताएगा तभी हमको पता चलेगा। हम इस समय व्यस्त हैं, हमें सरकार द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरण के लिए लगाया गया है।"
वहीं इस संबंध में जब सगड़ी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल लगातार नॉट रिचेबल बता रहा था। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर कितना गंभीर है।
🔥 ताज़ा खबरें
- महुला गढ़वल बंधे पर सिंचाई विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाया अतिक्रमण 10 Sep 2026, 06:33 PM
- पुलिस ने 24 घंटे में किया गोवंश वध मामले का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी घायल 09 Sep 2026, 08:46 AM
- जीयनपुर में बसपा का विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन, शंकर यादव सगड़ी से प्रत्याशी घोषित 09 Sep 2026, 07:34 AM
- आराजी देवारा नैनीजोर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट, मंत्री दारा सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं 09 Sep 2026, 07:23 AM
- विधायक की पहल से चार दिन में स्वदेश पहुंचा पार्थिव शरीर 08 Sep 2026, 11:54 PM
- फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी बनाकर ग्राहकों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद 05 Sep 2026, 06:51 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,628 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,229 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 980 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 886 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 736 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 708 views


