Politics
•
21 Feb 2026, 05:39
•
👁️ 3 व्यूज
आजमगढ़: पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगे बाइक सवार बदमाश, फिसलकर गिरे तो दबोचे गए; चोरी का माल बरामद
A
Admin
रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत रानी की सराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार दोपहर ग्राम सेमरहां अंडरपास के पास पुलिस ने मुठभेड़ जैसी घेराबंदी कर दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर बाइक, दो मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध बाइक पर तीन युवक जा रहे हैं। दोपहर करीब 12:05 बजे पुलिस ने सेमरहां अंडरपास के पास ब्लैक एंड व्हाइट रंग की सुपर स्प्लेंडर (UP54NS0218) को रोकने का इशारा किया।
पुलिस को सामने देख बाइक सवारों ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो युवकों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
आजाद कुमार (26 वर्ष): पुत्र शिवप्रसाद, निवासी असाउर, थाना मुबारकपुर।
गोलू यादव: पुत्र तेजनाथ यादव, निवासी टडवा जरगर, थाना मोहम्मदाबाद (जनपद मऊ)।
वहीँ, फरार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार (निवासी मस्तवनीया अझौली, मुबारकपुर) के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल के अलावा दो महंगे एंड्रॉइड मोबाइल (Oppo व Poco) और ₹460 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0 39/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (338/336(3)/340(2)/319(2)/317(2)) में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इस टीम में व0उ0नि0 सुशील कुमार, उ0नि0 सूरज तिवारी और कांस्टेबल आत्मा यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
इस खबर को शेयर करें: