Politics
•
08 Mar 2026, 13:23
•
👁️ 2 व्यूज
Azamgarh News: सुदर्शन बनाम सत्य प्रकाश मामले में केदारनाथ और लौटूराम के खिलाफ 82 CRPC की कार्रवाई, कोतवाली पुलिस की चेतावनी
A
Admin
रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस
मऊ के मुहम्मदाबाद थाने में दर्ज मारपीट के मामले में फरार चल रहे आजमगढ़ के दो अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की है। कोर्ट में पेश न होने पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी दी ग
आजमगढ़। (ब्यूरो रिपोर्ट)
न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लगातार फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने अब कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को थाना कोतवाली पुलिस ने मऊ जनपद के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के घर पहुंचकर धारा 82 सीआरपीसी के तहत मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया।
क्या है पूरा मामला?
मामला मऊ जनपद के थाना मुहम्मदाबाद से जुड़ा है, जहाँ वादी सुदर्शन ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले (मु0नं0 9694/2022) में नामजद अभियुक्त न्यायालय की कार्यवाही से बचकर लगातार फरार चल रहे थे। बार-बार बुलाने पर भी जब वे उपस्थित नहीं हुए, तो अदालत ने उनके विरुद्ध उद्घोषणा (Proclamation) जारी करने का आदेश दिया।
गांव में गूंजी मुनादी, पुलिस ने दी अंतिम चेतावनी
माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, चौकी प्रभारी बदरका उपनिरीक्षक शशी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम कोंडर अजमतपुर पहुंची। यहाँ अभियुक्त केदारनाथ वर्मा और लौटूराम मौर्या के निवास स्थान पर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराई और ग्रामीणों की मौजूदगी में नोटिस चस्पा किया।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त नियत तिथि तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो धारा 83 सीआरपीसी के अंतर्गत उनकी संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
पुलिस टीम की मुस्तैदी
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक शशी सिंह के साथ उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप यादव और हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौधरी शामिल रहे।
इस खबर को शेयर करें: