🏠 होम 🏆 लीडरबोर्ड 📝 रिपोर्टर लॉगिन ℹ️ हमारे बारे में 📧 संपर्क करें
द प

द पब्लिक एक्सप्रेस

Azamgarh News: रातों-रात गाड़ियों को बना देते थे राख, जीयनपुर पुलिस के हत्थे दो आगजनी करने वाले आरोपी
Politics 04 Feb 2026, 12:46 👁️ 2 व्यूज

Azamgarh News: रातों-रात गाड़ियों को बना देते थे राख, जीयनपुर पुलिस के हत्थे दो आगजनी करने वाले आरोपी

A

Admin

रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़ (Azamgarh)। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में रंजिशन या शरारतवश दूसरों की गाड़ियों और संपत्ति को आग के हवाले करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जीयनपुर पुलिस (Jiyanpur Police) ने आगजनी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी (नाबालिग) को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ विल्खू विश्वकर्मा (24 वर्ष) निवासी ग्राम चौको खुर्द के रूप में हुई है। एक महीने में दो बार लगाई थी आग पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जनवरी माह में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर गांव में दहशत फैला दी थी: पहली घटना: 2 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे ग्राम चौको खुर्द में एक टीनशेड के नीचे खड़ी चार पहिया गाड़ी, मोटरसाइकिल, साइकिल और घरेलू सामान में आग लगा दी गई थी। सब कुछ जलकर खाक हो गया था। दूसरी घटना: 23 जनवरी 2026 की रात करीब 11:45 बजे एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। इन दोनों मामलों में थाना जीयनपुर में बीएनएस की धारा 326(F) के तहत मुकदमा दर्ज था। एसपी आजमगढ़ के निर्देश पर लाटघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जाफर खान और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया।3 फरवरी को दोपहर 2 बजे पुलिस ने ग्राम चौको खुर्द से एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। इसके बाद रात करीब 11:55 बजे ग्राम तरौका से मुख्य आरोपी रंजीत उर्फ विल्खू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रंजीत आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ जीयनपुर थाने में आगजनी और संपत्ति नुकसान के तहत (मु0अ0सं0–32/2026 और 43/2026) जैसे मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान के साथ कांस्टेबल सतीश सिंह, अर्जुन कुशवाहा, राहुल कुमार यादव, मेराज अली और श्यामदेव यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

इस खबर को शेयर करें:

संबंधित खबरें