🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

आजमगढ़ में सपा विधायक पूजा सरोज पर ₹15 हजार में लाइट बेचने का आरोप, पार्टी कार्यकर्ता का वीडियो वायरल, राजनीति में भूचाल

Share:
| | 👁️ 115

आजमगढ़ जिले की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा सरोज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पार्टी के ही कार्यकर्ता विधायक पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे है

आजमगढ़।⊂ जनपद के मेहनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा सरोज एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सपा कार्यकर्ता राजेश यादव और रोमियो यादव विधायक पर अवैध रूप से ₹15,000 में लाइट बेचने और लाइट कटवाने जैसे गंभीर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कार्यकर्ता रोमियो यादव दावा कर रहे हैं कि मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के मौलानीपुर गांव में जिस लाइट की व्यवस्था उनके नाम से की गई थी, उसे पैसे लेकर खेत और एक पार्लर के सामने लगवा दिया गया। उनका आरोप है कि जहां लाइट लगाई गई, वहां उसका कोई सार्वजनिक उपयोग नहीं है। कार्यकर्ता वीडियो में यह कहते भी नजर आ रहे हैं कि “ऐसे विधायक हमें मंजूर नहीं हैं” और पार्टी को ऐसे नेताओं का टिकट तत्काल काट देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले सपा के एक अन्य विधायक बृजलाल सोनकर पर भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। 🔥 पार्टी के अंदर उठे सवाल इस मामले के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यकर्ता ने दावा किया कि वह जिले के वरिष्ठ नेताओं से इस मामले की शिकायत करेंगे और विधायक पूजा सरोज के पक्ष में पैरवी न करने की अपील करेंगे। 🎥 वायरल वीडियो पर विधायक पूजा सरोज की सफाई वायरल वीडियो को लेकर जब विधायक पूजा सरोज से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा— “यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर किसी ने पैसा दिया है या लिया है, तो उसे सामने लाया जाए। मैं खुद जानना चाहती हूं कि किसने दिया और किसने लिया।” विधायक ने यह भी कहा कि जनता से पूछताछ की जाए, सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी। 📢 सोशल मीडिया पर बहस तेज फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें