Politics
•
10 Mar 2026, 17:26
•
👁️ 1 व्यूज
रोजगार सेवको ने अपनी मांगों को लेकर ठेकमा बीडीओ को दिया ज्ञापन
A
Admin
रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस
आज़मगढ़ के ठेकमा विकासखंड में रोजगार सेवकों ने मानदेय और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मियों ने जल्द समाधान न होने पर चिंता जताई है।
आजमगढ़ के विकासखंड ठेकमा में रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को एक ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में मनरेगा कर्मियों ने अपनी तमाम समस्याओं का उल्लेख किया है, जैसे कि लंबे समय से मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं मिलना, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं।
रोजगार सेवको की प्रमुख मांगें समय पर मानदेय और ईपीएफ का भुगतान किया जाए, ताकि वे अपने परिवारिक जिम्मेदारियों को संभाल सकें, रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें समय पर भुगतान किया जाए।
रोजगार सेवको ने महासंघ ने राज्य कार्यकारिणी द्वारा श्रीमान आयुक्त ग्राम्य विकास महोदय को दिए गए पत्र की प्रति के साथ यह ज्ञापन प्रस्तुत किया है। कर्मियों ने अनुरोध किया है कि जनपद आजमगढ़ के समस्त रोजगार सेवकों की विगत लम्बित मानदेय देयता तथा ईपीएफ भुगतान के निस्तारण हेतु अतिशीघ्र कार्यवाही कराने का कष्ट करें।
इस अवसर पर जय गोविंद यादव, राशीद जमाल, दिलीप कुमार, अशोक शर्मा, समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें: