🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी मुठभेड़, ट्रैक्टर-पिकअप चोर गैंग का शातिर बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 114

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में पुलिस और SOG टीम की मुठभेड़ में ट्रैक्टर-पिकअप चोरी गैंग का शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार। मौके से चोरी का ट्रैक्टर, पिकअप, तमंचा, कारतूस, अनाज और नकदी बरामद।

आजमगढ़: तरवां थाना पुलिस और SOG टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और पिकअप चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चोरी के ट्रैक्टर और पिकअप के साथ बदमाश बोगरिया मार्ग से गुजर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक बदमाश भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश विनोद उर्फ सिंटू के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। मौके से चोरी का ट्रैक्टर, पिकअप, तमंचा, कारतूस, 06 बोरी अनाज और नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार दूसरे आरोपी अमित उर्फ धासू को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बदमाशों ने कबूला कि उनका संगठित गैंग ट्रैक्टर, पिकअप और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गैंग के सदस्य चोरी का सामान बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों पर वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, प्रयागराज समेत कई जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें