Politics
•
03 Mar 2026, 17:20
•
👁️ 1 व्यूज
रात के अंधेरे में दरिंदगी: बुजुर्ग महिला के घर में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, लाखों का सामान राख
A
Admin
रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस
मार्टिनगंज तहसील के सोहौली गांव में दबंगों ने रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला शिवराजी राजभर के टिन शेड में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई। मोटरसाइकिल, फील्ड मार्शल इंजन समेत लाखों का सामान जला। पुलिस जांच मे
बरदह। जब पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था, तब कुछ दरिंदे एक बुजुर्ग महिला की गृहस्थी को तबाह करने की साजिश को अंजाम दे रहे थे। बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्टिनगंज तहसील की ग्राम सभा सोहौली में सोमवार की देर रात दबंगों ने बुजुर्ग महिला शिवराजी राजभर के टिन शेड में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पलभर में वर्षों की मेहनत से जुटाया सामान जलकर राख हो गया।
नन्ही बच्ची बनी फरिश्ता, वरना और बड़ी होती तबाही
उस काली रात में एक नन्ही बच्ची फरिश्ता बनकर सामने आई। उसकी नजर अचानक टिन शेड से उठती आग की लपटों पर पड़ी। बिना एक पल गंवाए उसने अपने पिता को जगाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। आग की लपटें तेजी से ऊपर उठ रही थीं। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर वो बच्ची उस रात न जागती तो शायद पूरा मकान ही स्वाहा हो जाता।
पहुंची पुलिस, लेकिन तब तक सब खाक हो चुका था
डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टिन शेड में रखी मोटरसाइकिल, फील्ड मार्शल इंजन, ठेला, साइकिल और घरेलू सामान सब जलकर राख हो चुका था। एक गरीब बुजुर्ग महिला की पूरी गृहस्थी तबाह हो गई थी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जनवरी की रंजिश, रात के अंधेरे में लिया बदला
पीड़िता शिवराजी राजभर पत्नी रामचरित्र राजभर का दर्द सुनकर कोई भी पसीज जाए। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में कुछ दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। उसी रंजिश का बदला इन मनबढ़ों ने रात के अंधेरे में एक बुजुर्ग महिला का घर फूंककर लिया। ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है और सभी ने एक स्वर में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष बोले — जांच जारी, होगी कार्रवाईथानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि एक बुजुर्ग महिला के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले दरिंदे अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? गांव के लोग चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे ताकि दबंगों के हौसले पस्त हों।
इस खबर को शेयर करें: