Politics
•
07 Feb 2026, 17:07
•
👁️ 1 व्यूज
गम्भीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड के ₹36,500 पीड़ित को वापस दिलाए
A
Admin
रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस
आजमगढ़ जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में .APK फाइल के जरिए साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹36,50
आजमगढ़।
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के एक मामले में पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी पूरी ठगी गई धनराशि वापस दिला दी है। .APK फाइल के माध्यम से हुए इस साइबर अपराध में युवक के खाते से ₹36,500 की रकम निकाल ली गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 जुलाई 2025 को प्रशांत राय पुत्र गोपाल राय, निवासी गोमाडीह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के HDFC बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक हानिकारक .APK फाइल के जरिए ₹36,500 की ठगी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत संख्या 33101250075064 है।
शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर सेल थाना गम्भीरपुर द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि पीड़ित के मोबाइल फोन में एक संदिग्ध .APK फाइल इंस्टॉल हो गई थी, जिसके कारण बैंक खाते से अवैध रूप से धनराशि डेबिट कर ली गई।
साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित के मोबाइल फोन को स्कैन कर हानिकारक .APK फाइल को अनइंस्टॉल कराया और फ्रॉड से जुड़ी धनराशि को संबंधित खाते में फ्रीज कराया गया। इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर ठगी गई पूरी राशि ₹36,500 पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित प्रशांत राय ने पुलिस विभाग और साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त किया।
👮♂️ साइबर सेल थाना गम्भीरपुर की टीम
थानाध्यक्ष – अखिलेश कुमार सिंह
उपनिरीक्षक – विपिन कुमार द्विवेदी
महिला कांस्टेबल – सुषमा सरोज
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या APK फाइल से सावधान रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
इस खबर को शेयर करें: