🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

आजमगढ़: दुकान में सेंधमारी करने का आरोप, दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल और नकदी बरामद

Share:
| | 👁️ 112

आजमगढ़ (कप्तानगंज) स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया राशन का सामान और 6,450 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नेवादा निवासी रिंकू यादव पुत्र चन्द्रधारी यादव ने थाने में तहरीर दी थी। वादी के अनुसार, 29 जनवरी की रात लगभग 11 बजे अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में सेंध (नकबजनी) लगाकर गल्ले में रखे 18,500 रुपये, 22 लीटर सरसों का तेल और अन्य कीमती सामान पार कर दिया था। पुलिस ने वादी की तहरीर पर धारा 331(2)/305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए नामों और मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अमन तिवारी और उनकी टीम ने शनिवार भोर में करीब 4:30 बजे गोपलापुर पुलिया के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोच लिया। ​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चन्द्रशेखर पुत्र शिवनाथ (निवासी ग्राम चौबेपुर परसमनपुर) और सुनील पुत्र सूर्यभान (निवासी ग्राम नेवादा) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ, जिसमें 16 बोतल (विभिन्न माप की) बैल कोल्हू तेल, व्हील सर्फ के पैकेट, शैम्पू और 6,450 रुपये नकद शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें