🏠 होम 🏆 लीडरबोर्ड 📝 रिपोर्टर लॉगिन ℹ️ हमारे बारे में 📧 संपर्क करें
द प

द पब्लिक एक्सप्रेस

जीयनपुर में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, लेट पहुंचे बच्चे लौटे, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Politics 07 Feb 2026, 17:42 👁️ 1 व्यूज

जीयनपुर में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, लेट पहुंचे बच्चे लौटे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

A

Admin

रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस

आजमगढ़ के जीयनपुर में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उस समय विवादों में आ गई जब लेट पहुंचने के कारण कई बच्चों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। नाराज अभिभावकों के हंगामे के बाद मौके पर पुलिस क
आजमगढ़। जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत मेहनाजपुर-जीयनपुर क्षेत्र में शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही थी, लेकिन जीयनपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था के चलते अचानक हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए मेहनाजपुर जीयनपुर स्थित नवोदय विद्यालय के साथ-साथ सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अधिकतर बच्चे समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए, लेकिन कुछ अभ्यर्थी देर से सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंचे। लेट पहुंचने वाले बच्चों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे अभिभावकों में नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया। अभिभावकों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र का लोकेशन मेहनाजपुर जीयनपुर होने के कारण कई बच्चे गलती से लालगंज मेहनाजपुर पहुंच गए। जब वहां उन्हें परीक्षा केंद्र न होने की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में बच्चे किसी तरह जीयनपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंचे, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। आरोप है कि इस दौरान गार्डों द्वारा बच्चों और अभिभावकों से अभद्र व्यवहार भी किया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए किसी तरह मामले को शांत कराया। हालांकि, लेट होने के कारण कई बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, जिससे उनके चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दी। घटना के बाद परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और शेष परीक्षार्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

इस खबर को शेयर करें:

संबंधित खबरें