🏠 होम 🏆 लीडरबोर्ड 📝 रिपोर्टर लॉगिन ℹ️ हमारे बारे में 📧 संपर्क करें
द प

द पब्लिक एक्सप्रेस

Maharajganj: आधा दर्जन गोवंशों के सिर कटे अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश
Politics 03 Feb 2026, 12:40 👁️ 1 व्यूज

Maharajganj: आधा दर्जन गोवंशों के सिर कटे अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश

A

Admin

रिपोर्टर, द पब्लिक एक्सप्रेस

महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह गांव में स्थित छोटी सरयू नदी पुल के नीचे मंगलवार की सुबह लगभग आधा दर्जन गोवंशों का कटा हुआ सिर फेंका देखकर क्षेत्रीय लोग आवेशित हो गये । बड़हरडीह-पैकौली सम्पर्क मार्ग पर गांव के उत्तर तरफ छोटी सरयू नदी पुल के नीचे लगभग आधा दर्जन गोवंशों के अवशेष को कुत्ते और कौवे नोच रहे थे जिसपर राहगीरों की नजर पड़ी तो लोगों ने ग्रामीणों को सूचित किया । काफी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीण गोवंशों का कटा हुआ सिर देखकर आक्रोशित हो गये और घटना की जानकारी स्थानीय हिंदू संगठन के लोगों को दिया तो भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई कार्यकर्ता स्थानीय पुलिस को सूचित करते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पातें ही स्थानीय पुलिस भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए गोकशी की जांच में जुट गई । https://youtu.be/nnQ_ctGdT8Q मौके पर पहुंचे आरएसएस के खंड कारवाह आशुतोष सिंह आंशू, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य आजाद यादव, स्थानीय भाजपा नेता विवेक सिंह, सच्चा सिंह आदि लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना हमारी धार्मिक भावनाओं पर आघात है तथा कहीं ना कहीं प्रशासनिक लापरवाही व मिलीभगत नजर आती है । घटना क्षेत्र में तैनात पुलिस निरीक्षक के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि यह पूर्व में जिस थाना क्षेत्र में तैनात थे वहां भी गोवध की शिकायतें मिलती रही हैं । लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि यथाशीघ्र घटना में शामिल लोगों का खुलासा करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए । उक्त संबंध में कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सैंपलिंग हेतु अवशेष को कब्जे में लेकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की जा रही है। घटना में शामिल लोग बक्से नहीं जाएंगे । शाम लगभग चार बजे क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गये ।

इस खबर को शेयर करें:

संबंधित खबरें