अपराध
|
📅 04 Aug 2026, 10:06 AM
|
👁️ 311
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष पुलिस विभाग में निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 10 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक अमित शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटी, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना फूलपुर, निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी डीसीआरबी/सीटीसी/चुनाव सेल बनाया गया है।
उपनिरीक्षक रूपेश सिंह को प्रभारी सीटीसी/डीसीआरबी से पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना मेंहनगर, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना गंभीरपुर, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव को पुलिस लाइन से थाना जहानागंज तथा उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को पुलिस लाइन से थाना निजामाबाद भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष कप्तानगंज बनाया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक अनुराग कुमार को कप्तानगंज थाने के प्रभारी पद से हटाकर क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक अनुराग कुमार का कुछ दिन पहले ही महाराजगंज कोतवाली से स्थानांतरण कर कप्तानगंज थाने का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन अब अल्प अवधि के भीतर ही उनका पुनः स्थानांतरण कर क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है।
🔥 ताज़ा खबरें
- भैरो बाबा मंदिर की सूचना नहीं देने पर ईओ पर 25 हजार का अर्थदंड 21 Sep 2026, 11:34 AM
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,685 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,297 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,059 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 939 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 793 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 775 views


