दुर्घटना
|
📅 02 Aug 2026, 07:46 AM
|
👁️ 100
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ापुर कुतुब अली गांव में शनिवार सुबह फर्राटा फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, बुढ़ापुर कुतुब अली गांव निवासी राम अचल यादव की पुत्री संध्या (35) की शादी मेंहनगर क्षेत्र निवासी शशिभूषण यादव के साथ हुई थी। संध्या पांच बहनों में चौथे स्थान पर थी और उसका कोई भाई नहीं था। पिता की देखभाल के लिए वह शादी के बाद से अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी।शनिवार सुबह करीब आठ बजे संध्या रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान पास में लगे फर्राटा फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका अपने पीछे 12 वर्षीय आयुषी, 9 वर्षीय आदित्य यादव और 5 वर्षीय आर्या समेत तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। उसके पति शशिभूषण यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में कानपुर में रहते हैं।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव तथा हल्का प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के पिता राम अचल यादव और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,670 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,284 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,042 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 936 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 789 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 754 views


