🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 23 Jul 2026, 05:42 PM
|
👁️ 368
|
📍 सगड़ी
साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई साढ़े तीन लाख की बुलेट, दो मोबाइल और फर्जी आधार कार्ड बरामद
आजमगढ़। जनपद की साइबर सेल और महाराजगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फ्री में नई फिल्म और वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर एपीके (APK) लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करता था और बैंक खातों से धनराशि निकालकर अपने साथियों में बांटता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर ठगी की रकम से खरीदी गई लगभग 3.5 लाख रुपये की नई बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक कूटरचित आधार कार्ड तथा 1,330 रुपये नकद बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और महाराजगंज पुलिस की टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साइबर ठगी की रकम एटीएम के माध्यम से निकालने वाला एक आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल से सहदेवगंज होते हुए महाराजगंज की ओर आने वाला है।
सूचना के आधार पर प्रतापपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से एक सैमसंग मोबाइल, एक आईफोन, एक फर्जी आधार कार्ड और 1,330 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा कुमार (28 वर्ष) पुत्र राजदेव राम, निवासी ग्राम नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा, थाना महाराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड के जरिए जनसेवा केंद्रों से साइबर ठगी की रकम निकालने का काम करता था। बरामद आईफोन उसके बिहार निवासी साथी आशीष कुमार का है, जिसका उपयोग म्यूल खातों में पंजीकृत फर्जी मोबाइल नंबरों पर आने वाले ओटीपी प्राप्त करने के लिए किया जाता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर फ्री मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर एपीके फाइल वाले लिंक साझा करता था। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ितों के मोबाइल हैक हो जाते थे, जिसके बाद उनके बैंक खातों से धनराशि म्यूल खातों में ट्रांसफर कर एटीएम के जरिए निकाल ली जाती थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
🔥 ताज़ा खबरें
- फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी बनाकर ग्राहकों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद 05 Sep 2026, 06:51 PM
- विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप 04 Sep 2026, 04:18 PM
- रौनापार थाने से 500 मीटर दूर चोरों का तांडव, लगातार दूसरी चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल 04 Sep 2026, 01:50 PM
- आजमगढ़: सगड़ी में चकरोट पर गिरा नीम का पेड़ बना मुसीबत, रास्ते पर गोबर फेंकने से ग्रामीणों में आक्रोश, DM से लगाई गुहार 04 Sep 2026, 01:46 PM
- Azamgarh News: शराब के नशे में बच्चों को ले जा रहा था चालक, बस सीज लाइसेंस निरस्त 04 Sep 2026, 03:58 AM
- मायावती के वारिस पर फिर कैंची! आकाश आनंद को फिर पद से हटाया! ‘बीजेपी दबाव’ और ‘B-Team’ की चर्चा ने बढ़ाया सियासी पारा 03 Sep 2026, 05:09 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,622 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,221 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 973 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 876 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 732 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 700 views