🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

आजमगढ़: मिनी कंटेनर से 354 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 105

आजमगढ़ के गंभीरपुर में STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिनी कंटेनर से करीब 354 किलो गांजा बरामद किया गया है। एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

आजमगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ लखनऊ और गम्भीरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मिनी कंटेनर ट्रक से करीब 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च को एसटीएफ लखनऊ की टीम और गम्भीरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक मिनी कंटेनर ट्रक आजमगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी और गम्भीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा से लगभग 200 मीटर पहले मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP-79 AT-9418 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में बनाई गई प्लास्टिक की गुप्त कैविटी में छिपाकर रखी गई 14 बोरियों में 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से राजीव कुमार यादव (38 वर्ष) निवासी ग्राम सुरैंदा, थाना अजीतमल, जनपद औरैया को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए गांजे को ट्रकों में बनी गुप्त कैविटी और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाया जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें