अपने 10 किमी दायरे में आने वाली खबरों के तुरंत अपडेट पाएं
लोड हो रहा है...
अपराध
25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, जामवन्त यादव गैंग का खुलासा
Share:
|📅 12 Sep 2026, 04:05 PM|👁️ 10|📍 Azamgarh
तरवां पुलिस ने जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के सदस्य हैं और उनका आपराधिक नेटवर्क आजमगढ़ के साथ वाराणसी और भदोही तक फैला हुआ है। गैंग के दो अन्य सदस्य जामवन्त यादव और हीरालाल यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, गैंग के प्रमुख सदस्य जामवन्त यादव उर्फ जमुना के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध असलहा, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत 32 मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 6 सितंबर 2026 को सुमित यादव और प्रदुम्मन यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
इसी क्रम में 12 सितंबर को थानाध्यक्ष तरवां राजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तरवां-मेहनाजपुर सीमा पर पुलिया के पास, ग्राम नूरपुर/भंवरपुर क्षेत्र से दोनों को सुबह करीब 9:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित यादव पुत्र राकेश यादव, निवासी झरिहंगपुर, थाना कोईरौना, भदोही और प्रदुम्मन यादव पुत्र रमाशंकर यादव, निवासी मन्नीपुर, थाना कोईरौना, भदोही के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में दर्ज एक मामले में वांछित थे। दोनों के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जितेंद्र यादव | संपादक द पब्लिक एक्सप्रेस
मै पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हू। मैने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए काम करते हुए जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को करीब से कवर करने का उनका लंबा अनुभव है। मेरा मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर सामने रखना और जनता की आवाज को जिम्मेदारी के साथ उठाना है।